HomeUTTAR PRADESHदिल्ली को जहरीली हवा से नहीं मिल रही राहत, लगातार 17वें दिन...

दिल्ली को जहरीली हवा से नहीं मिल रही राहत, लगातार 17वें दिन फिर बढ़ा AQI लेवल


Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से ही प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार, 30 अक्टूबर को राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 ज्यादा देखने को मिल रहा है। लगातार 17वें दिन लोगों को खराब श्रेणी की हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज सुबह 7 बजे वजीरपुर में 394, आईटीओ पर 365, अशोक विहार में 385, आनंद विहार में AQI 409 और आईजीआई एयरपोर्ट 316 दर्ज किया गया। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही प्रदूषण के लेवल में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिन के 10 बजे हवा और भी खराब हो गई।


 


सरकार कर रही तकनीकी कोशिश


प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से तकनीकी रूप से कोशिश की जा रही है। हाल ही में मयूर विहार और बुराड़ी जैसे क्षेत्रों में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया गया, जिसके बाद पीएम 10 के लेवल में 41.9 प्रतिशत तक कमी देखी गई। इस ऑपरेशन के बाद कई इलाकों में AQI में भी सुधार नजर आया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बादलों में नमी कम होने के बाद भी ये प्रयोग सफल रहा, लेकिन हमारी कोशिश केवल एक तकनीक तक सीमित नहीं है, हम सख्त प्रवर्तन, सड़क सफाई, वाहन उत्सर्जन नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कई चीजों को लेकर काम कर रहे हैं।


एयर प्यूरीफायर की बिक्री में बढ़ोतरी


प्रदूषण का लेवल बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में एयर प्यूरीफायर की बिक्री बढ़ गई। दिवाली के बाद जैसे-जैसे हवा खराब होती गई, वैसे-वैसे इनकी मांग बढ़ती चली गई। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में लोगों की भीड़ ये साबित कर रही है कि अब सांस लेना भी लग्जरी चीजों में शामिल होता जा रहा है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की गति और दिशा में बड़ा बदलाव नहीं आता है या बारिश नहीं होती तब तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल है। अगले कुछ दिनों तक AQI गंभीर श्रेणी तक पहुंच सकता है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read