HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के 799 सरकारी स्कूल पानी-बिजली न मिलने से परेशान, शिक्षा विभाग...

दिल्ली के 799 सरकारी स्कूल पानी-बिजली न मिलने से परेशान, शिक्षा विभाग ने ये दिए ये निर्देश


Delhi Govt Schools:दिल्ली के सरकारी स्कूलों की बेसिक सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय के हाल के ही सर्वे में खुलासा हुआ है कि राजधानी के 799 सरकारी स्कूलों में पानी और बिजली की गंभीर समस्याएं मौजूद हैं। कई स्कूल आज भी अनियमित जल आपूर्ति और बार-बार बिजली कटौती की परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थिति को गंभीर मानते हुए विभाग ने सभी डिप्टी डायरेक्टर्स ऑफ एजुकेशन (DDEs) को आदेश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय में जमा कराए। 


इन स्कूलों में पानी की समस्या


सर्वे के अनुसार, 703 स्कूल दिल्ली जल बोर्ड (DJB) या MES से जुड़े हुए हैं।  इनमें से 59 स्कूलों ने अनियमित जलापूर्ति और 48 स्कूलों ने पानी बिल्कुल न मिलने की शिकायत दर्ज की है। 22 स्कूल पूरी तरह टैंकर पर निर्भर हैं, जिनमें से 4 स्कूलों ने DJB कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। 10 स्कूलों में बिल्कुल भी पानी नहीं है, जिनमें 3 पुनर्निर्माणाधीन हैं और 7 पड़ोसी स्कूलों या टैंकरों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा 64 स्कूल बोरवेल और सबमर्सिबल से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। सर्वे में ये भी सामने आया कि 6 स्कूलों में पुनर्निर्माण कार्य के कारण बिजली उपलब्ध नहीं है।  वहीं, 793 बिजली वाले स्कूलों में से 17 स्कूल बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं।


शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश


शिक्षा विभाग ने इस स्थिति को आपातकालीन मानते हुए जल्द से जल्द कदम उठाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में DJB कनेक्शन नहीं है, उन्हें तुरंत आवेदन करने का आदेश दिया गया है। टैंकर पर निर्भर स्कूलों के लिए DJB से विशेष आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है। बोरवेल और सबमर्सिबल वाले स्कूलों में पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, बिजली की समस्या दूर करने के लिए DISCOMs से संपर्क करने का आदेश भी जारी किया गया है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read