spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, नवंबर में पड़ सकती है भयंकर सर्दी;...

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, नवंबर में पड़ सकती है भयंकर सर्दी; जानें इन राज्यों का तापमान

fok-media-samman-samaroh


Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के शुरू होते ही शीतलहर महसूस की जा रही है। शिमला जितनी ठंड पूरे दिल्ली को सता रही है। नवंबर में भयंकर सर्दी का 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजधानी में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं शिमला में तापमान 8.5 डिग्री के करीब देखा जा रहा है।


भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर की सबसे ज्यादा सर्दी ने 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नवंबर में इससे पहले सबसे कम टेंपरेचर तीन साल पहले 29 नवंबर को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साथ ही ये भी कहा जा रहा है इस ठंड के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है।


कब होगी बारिश? 


मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान साल 2023 में 9.2 डिग्री और साल 2024 की बात करें तो 9.5 डिग्री रहा था। निजी मौसम पूर्वानुमान संस्थान स्काईमेट जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में बारिश के बाद पारा लुढ़कने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जब तक बारिश नहीं होगी तो दिन और तापमान अभी नहीं गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे नमी का लेवल 92 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का मानना है कि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिस वजह से सर्दी बढ़ सकती है।


इन राज्यों में शीतलहर के आसार


वहीं, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य ज्यादा रहा। तेलंगाना में कई जगहों पर सामान्य से तापमान -5 डिग्री से 3.1 डिग्री तक गिर गया। मध्य प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर सामान्य से पारा काफी कम हुआ है। 18 और 19 नवंबर को शीतलहर और गंभीर शीतलहर की स्थिति दिखाई दे रही है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी धीरे-धीरे बढ़ सकता है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular