HomeUTTAR PRADESHदलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर होगा शानदार जश्न, हो सकता है...

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर होगा शानदार जश्न, हो सकता है उत्तराधिकारी का ऐलान


Dalai Lama 90th Birthday: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित मैकलोडगंज, जिसे ‘लिटिल ल्हासा’ के नाम से भी जाना जाता है। जहां 06जुलाई को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के 90वें जन्मदिन की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। इस अवसर पर पूरी दुनिया की निगाहें दलाई लामा पर टिकी हैं। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि दलाई लामा अपने जन्मदिन के मौके पर अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सकते हैं। यह मुद्दा न केवल तिब्बती बौद्ध समुदाय के लिए, बल्कि भारत और चीन के बीच तनाव के लिए भी जरूरी है।


दलाई लामा का 90वें जन्मदिन


14वें दलाई लामा, तेनजिन ग्यात्सो का जन्म 06जुलाई 1935को हुआ था। उन्होंने साल 1959में चीनी सैनिकों के दमन के बाद तिब्बत से भागकर भारत में शरण ली थी। तब से वे धर्मशाला के मैकलोडगंज में तिब्बती सरकार-इन-एक्साइल (CTA) के केंद्र में रह रहे हैं। उनका 90वां जन्मदिन एक साल तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत होगा, जो 6जुलाई 2025से शुरू होकर 5जुलाई 2026तक चलेगा। इस दौरान मैकलोडगंज के मुख्य तिब्बती मंदिर (त्सुगलखंग) में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी बीच, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) के नेताओं ने संकेत दिए हैं कि दलाई लामा अपने जन्मदिन के अवसर पर उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं।


जानकारी के अनुसार, 2-4जुलाई को होने वाली तिब्बती धार्मिक सम्मेलन में इस विषय पर चर्चा हो सकती है। बता दें, तिब्बती बौद्ध परंपरा में, दलाई लामा का उत्तराधिकारी उनकी मृत्यु के बाद पुनर्जनन (रेनकार्नेशन) के माध्यम से चुना जाता है। हालांकि, 14वें दलाई लामा ने इस परंपरा में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनका उत्तराधिकारी ‘स्वतंत्र दुनिया’ में जन्म लेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उत्तराधिकारी एक वयस्क हो सकता है, न कि केवल एक बच्चा और यह जरूरी नहीं कि पुरुष ही हो।


मैकलोडगंज पर चीन की नजर


दूसरी तरफ, चीन ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन में अपनी भूमिका को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बीजिंग ने दावा किया है कि दलाई लामा की पुनर्जनन प्रक्रिया में अंतिम अधिकार उसका ही होगा। साल 1793 के इंपीरियल ऑर्डिनेंस के नियम की मानें तो उम्मीदवारों के नाम और जन्म तिथियों को सुनहरे कलश में डालकर लॉटरी निकाली जाती है, जिसकी निगरानी चीनी सम्राट के प्रतिनिधि करते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read