HomeUTTAR PRADESHदरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दर्दनाक हादसा, ताजिया हाईटेंशन तार से टकराया,...

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दर्दनाक हादसा, ताजिया हाईटेंशन तार से टकराया, 1 की मौत…कई लोग घायल


Darbhanga Muharram Incident: 05 जुलाई को बिहार के दरभंगा जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। जुलूस में शामिल एक ताजिया 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिसके कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी और साथ ही, बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए गए हैं।


कहां-कैसे हुआ यह हादसा?


बता दें, यह हादसा दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढा गांव में हुआ। जब मुहर्रम की नौवीं तारीख को गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान एक बांस, जिसे झंडे या ताजिया के हिस्से के रूप में ले जाया जा रहा था, अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। तार में तेज करंट प्रवाहित होने के कारण चिंगारी निकली और तार टूटकर भीड़ पर गिर गया। इस वजह से पास के एक ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।


इस हादसे में 25 वर्षीय मोहम्मद मेराज, जो ककोढा गांव के निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 50 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत तारडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) और अन्य निजी अस्पतालों में रेफर किया गया।


प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच के आदेश


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक ने भी पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।


दूसरी तरफ, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को सूचित किया गया था। लेकिन उन्होंने हाईटेंशन लाइनों में बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। बिजली विभाग की इस लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। इसलिए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read