Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHथिरुआ नाले में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग,तलाश...

थिरुआ नाले में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग,तलाश में जुटी पुलिस

fok-media-samman-samaroh

 

टांडा,अम्बेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धौरारा ग्राम सभा के थिरुआ नाला में कपड़ा उतार कर डूबे लगभग 45 वर्षीय युवक का 48 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी कोई सुराग पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं लगाया जा सका नाराज ग्रामीणो ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया प्रयास के बाद अंततः एनडीआरएफ की टीम टांडा आ गयी है जो जो थिरुआ नाले में तलाश कर रही है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा ग्राम सभा में स्थित थिरुआ नाला में बीते मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे गए 45 वर्षीय कृपा शंकर चौहान निवासी चक मखदूमपुर डूब गया। युवक का सुराग न लगने से स्थानीय पुलिस प्रशासन से नाराज ग्रामीणों द्वारा कश्मिरिया चौराहे पर पुलिस प्रशासन का विरोध कर प्रदर्शन किया गया। इसी बीच एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश के लिए टांडा पहुंची जो थिरुआ नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रही है फिलहाल देर शाम तक तलाश के बाद भी युवक का पता नही चल सका कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक की तलाश एनडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular