Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप नहीं”, ट्रंप के कश्मीर वाले बयान पर भारत...

“तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप नहीं”, ट्रंप के कश्मीर वाले बयान पर भारत में बवाल

fok-media-samman-samaroh


Trump Statement On Kashmir: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार 4 दिनों तक चली तनावपूर्ण स्थिति के बाद शनिवार को आखिरकार सीजफायर की घोषणा हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिर उसके बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसका ऐलान किया। लेकिन पाकिस्तान ने महज 3 घंटे बाद ही सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन देखा गया। हालांकि, भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराया। इसकी पुष्टी खुद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने की। इस बीच ट्रंप के एक बयान पर देशभर में बड़ी बहस शुरु हो गई है, जिसमें उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्ता करने की बात कही थी।


दरअसल, ट्रंप ने कहा, ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम था। जबकि चर्चा भी नहीं हुई, मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी हद तक बढ़ाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि क्या “हजार साल” के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से किए गए काम के लिए आशीर्वाद दें!”


ट्रंप के बयान पर भारत में बवाल


ट्रंप के कश्मीर को लेकर दिए बयान पर भारत के कई नेताओं और गैर-राजनीतिक लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। ट्रंप के ट्वीट पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, “इस ट्वीट पर भी कई सवाल उठेंगे। तो क्या हुआ (भारत-पाकिस्तान समझौते के बारे में), कैसे और क्यों, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए हम आज कोई आलोचना नहीं करेंगे। हम केवल यह चाहते हैं कि संसद का विशेष सत्र हो और सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करना चाहता हूं कि जब तक सरकार उन्हें यह आश्वासन नहीं देती कि प्रधानमंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे, तब तक वे बैठक में शामिल न हों। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर आज डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री होते, तो वे सर्वदलीय बैठक में मौजूद होते और विशेष सत्र भी बुलाया जाता।”


“तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप नहीं”


जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “जहां तक ​​कश्मीर मुद्दे का सवाल है, भारत की घोषित नीति यह है कि हम किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का स्वागत नहीं करते हैं, यह शिमला समझौते के अनुसार है, यह दो देशों के बीच का विवाद है और वे इसे सुलझाने के लिए मिल-बैठेंगे।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular