Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतीन फीट 8 इंच का दूल्हा... साढ़े तीन फीट की दुल्हन, अंबाला...

तीन फीट 8 इंच का दूल्हा… साढ़े तीन फीट की दुल्हन, अंबाला में चर्चा का विषय बनी यह शादी

fok-media-samman-samaroh


Ambala News: हरियाणा के अंबाला में 3 फिट 8 इंच के दूल्हे और 3 फिट 6 इंच की दुल्हन की शादी हुई है। युवक हरियाणा अंबाला का रहने वाला है और दुल्हन पंजाब रोपड़ की रहने वाली है। यह शादी इलाके में चर्चा बनी है हर कोई दूल्हा दुल्हन को देखने व आशीर्वाद देने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं। परिवार भी दोनों की शादी से बहुत खुश है।


अंबाला कैंट के युवक और रोपड़ की एक युवति की, जो छावनी एक निजी पैलेस में परिणय सूत्र में बंध गए।  25 वर्षीय नितिन वर्मा और रोपड़ की 23 वर्षीय आरुषि ने समाज की प्रथाओं को तोड़ते बिना दहेज के विवाह कर लिया। खास बात यह है कि इस दंपती की लंबाई औसतन कम है,नितिन की 3 फीट 8 इंच और आरुषि की 3 फीट 6 इंच, फिर भी उनका आत्मविश्वास और प्यार समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। नितिन और आरुषि की यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अब भी दहेज, कद या शारीरिक बनावट को रिश्तों का पैमाना मानते हैं। नितिन की माने तो उनके रिश्तेदार की नजर रोपड़ में आरुषि पर पड़ी थी। जब शादी का प्रस्ताव लेकर घर पहुंचे तो परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगा। बिना दहेज शादी का प्रस्ताव रखा तो यह बात आरुषि के परिवार को भी बहुत पसंद आई और दोनों ने सादगी से विवाह रचाया। अब दोनों बहुत खुश है।


परिवार में सबसे बड़ी हैं आरुषि


रोपड़ निवासी आरुषि चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और परिवार में एक मजबूत सहारा रही हैं। आरुषि ने बीए तक पढ़ाई कर रखी है। नितिन का परिवार अब बहुत खुश है कि उन्हें पढ़ी लिखी बहु मिल गई और नितिन और आरुषि शादी के बाद बहुत खुश भी है तो ठिकाना परिवार की खुशी का भी नहीं है। रिश्तेदार लगातार बधाई देने घर आ रहे हैं और इस नई जोड़ी को आशीर्वाद दे रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular