spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतपती गर्मी से झुलस रहे हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई...

तपती गर्मी से झुलस रहे हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई जबरदस्त बारिश

fok-media-samman-samaroh


Haryana Weather Update: तपती गर्मी से झुलस रहे हरियाणा पर इंद्र देव ने अपनी कृपा बरसा दी है। राज्यों के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी राहत मिली है। इसके साथ ही कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही अभी कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।


हरियाणा में आज मौसम ने करवट ली है। हिसार में ओलावृष्टि और बारिश देखी गई, जिससे तापमान में कमी आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, और झज्जर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी में लू का रेड अलर्ट भी जारी है। मौसम विभाग ने आज और कल (13-14 जून) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना है। हिसार में हाल ही में ओलावृष्टि और बारिश ने मौसम को सुहावना बनाया है, लेकिन तेज हवाओं और धूल भरी आंधी से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


नारनौल में तेज हवाओं ने उजाड़े कई आशियाने


नारनौल क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ कुछ जगह बारिश हुई। बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। तो वहीं तेज हवाओं ने कई आशियाने उजाड़े। जगह-जगह बिजली के खंबे और पेड़ पौधे टूट कर गिरे। नारनौल का तापमान तकरीबन 44 डिग्री पर पहुंच चुका था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular