HomeUTTAR PRADESHडीआरडीओ ने लॉन्च कीं दो 'प्रलय' मिसाइलें, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

डीआरडीओ ने लॉन्च कीं दो ‘प्रलय’ मिसाइलें, रक्षा मंत्री ने दी बधाई


DRDO News: भारतीय सशस्त्र सेनाओं की सैन्य ताकत दिन-प्रतिदिन और मजबूत और बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में DRDO ने बुधवार को एक और उपलब्धि हासिल की। डीआरडीओ ने कम समय के अंतराल में एक लॉन्चर से दो ‘प्रलय’ मिसाइलें लॉन्च कीं। इन मिसाइलों को ओडिशा के तट से लॉन्च किया गया है।प्रलय मिसाइलों को साल के आखिरी दिन ओडिशा के तट से सुबह लगभग 10:30 बजे लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों प्रलय मिसाइलों ने अपने निर्धारित प्रक्षेप पथ का सटीक रूप से अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।


 


‘प्रलय’ की खासियत


 


‘प्रलय’ एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन आधारित, क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसमें उन्नत गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम इंस्टॉल किया गया है। यह मिसाइल कई तरह के वारहेड ले जाने में सक्षम है और सटीकता के साथ दुश्मन के मंसूबों को नेस्तनाबूत करती है।


 


राजनाथ सिंह ने दी बधाई


 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रलय मिसाइल की सफल लॉन्चिंग को लेकर डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सल्वो लॉन्च की सफलता ने प्रलय मिसाइल की विश्वसनीयता को स्थापित किया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read