HomeUTTAR PRADESHडम्पिंग व्यवस्था के बावजूद सड़कों के किनारे कूड़ों को फेंक रहे पालिका...

डम्पिंग व्यवस्था के बावजूद सड़कों के किनारे कूड़ों को फेंक रहे पालिका अकबरपुर के कर्मचारी



डम्पिंग व्यवस्था के बावजूद सड़कों के किनारे कूड़ों को फेंक रहे पालिका अकबरपुर के कर्मचारी



















  • बाईपास समेत अन्य सड़कों के इर्द-गिर्द की बस्तियां को कूड़ों की दुर्गंध से जीना हो गया है दूभर

  • मामला संज्ञान में आया है अब कर्मचारी डम्पिंग स्थान पर ही ले जायेंगे कचरा-बीना सिंह

    अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र की सड़कों व बाईपास के किनारे शहर के कूड़े को कर्मचारियों द्वारा फेंका जा रहा है जिसकी गंदगी से स्थानीय लोगों का जीना दुभर हो गया है। उन्हें इसकी दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का भय समाया हुआ है। इसे लेकर ईओ की अनदेखी व कर्मचारियों की मनमानी का लोग आरोप लगा रहे हैं।
    ज्ञात हो कि एक तरफ जहां स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और कूड़ा व कचरां को एकत्रित कर नष्ट करने के लिए डम्पिंग की व्यवस्था करायी जा रही है जिस पर करोड़ों रूपये शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यय हो रहा है। निकायों को लिया जाए तो यहां डम्पिंग स्टोर के निर्माण कराया जा चुका है । इसके बावजूद भी कूड़ा और कचरा सड़कों के किनारे अथवा गड्ढों में पाटा जा रहा है। अकबरपुर नगर क्षेत्र को लिया जाए तो यहां शहर के बाहर बाईपास के किनारे विजयगांव,दोस्तपुर रोड,पहितीपुर रोड,मीरानपुर से बनगांव रोड ,इल्तिफातगंज रोड,अयोध्या रोड स्थित मिर्जापुर मार्ग समेत लगभग सभी सड़कों व सम्पर्क मार्गों के किनारे शहर से निकलने वाले कूड़ा कचरों को इकट्ठा कर पालिका के कर्मचारियों द्वारा गिराने का काम किया जा रहा है। इन सड़कों व बाईपास के किनारे रहने वाले लोगों का इस कूड़ों व कचरों से निकल रही गंदगी की दुर्गंध से जीना दुभर हो गया है। गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ पालिका के अधिकारी स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं और उन्हीं के कर्मचारी चहुंओर गंदगी फैलाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि सुबह होते ही पालिका के कर्मचारियों द्वारा छोटे और बड़े वाहनों पर कूड़ा कचरों को भरकर सड़क के किनारे आये दिन गिरा रहे हैं और उसका सामना हम सभी को कना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इसमें पालिका की ईओ पूरी तरह से अनदेखी कर रही हैं और उनके कर्मचारी मनमानी पर तुले हुए हैं। फिरहाल उक्त के सम्बंध में पालिका की ईओ बीना सिंह का कहना है हमें इसकी जानकारी गत दिवस हुई है इसके लिए कर्मचारियों को हिदायत दी गयी है। अब उनके द्वारा इन स्थानों पर कूड़ा नहीं गिराया जायेगा। डम्पिंग स्थानों पर ही कूड़ा ले जाने का कार्य कर्मचारी करेंगे।

पूरी खबर देखें

error: Content is protected !!

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read