HomeUTTAR PRADESHट्रंप ने भारत से जताई बात करने की इच्छा, पीएम मोदी ने...

ट्रंप ने भारत से जताई बात करने की इच्छा, पीएम मोदी ने भी दिया जवाब


India-US Trade Deal: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर नरमी बरती जा सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत और पीएम मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही ट्रंप ने पीएम मोदी का अच्छा तक कहा था। इसी बीच उन्होंने ट्रेड डील के सफल होने की बात कही है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-यूएस डील पर जल्द बात पूरी होने की उम्मीद जताई है।


पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं- ट्रंप


ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी।’ यह बयान ट्रंप प्रशासन की ओर से हाल के दिनों में नरम रुख अपनाने का संकेत देता है, जो पहले भारत पर सख्ती बरत रहा था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read