HomeUTTAR PRADESHझारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, तीन नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा...

झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, तीन नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद


Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में 26 जुलाई शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में सुबह के समय हुई, जब झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।


3 नक्सली ढेर और हथियार बरामद


पुलिस के अनुसार, जैसे ही सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे, नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई।


वहीं, झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक माइकल एस. राज ने बताया कि यह ऑपरेशन नक्सलियों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। गुमला, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक झारखंड पुलिस ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही, भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read