spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHझारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी माओवादी समेत...

झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी माओवादी समेत 3 को किया ढेर

fok-media-samman-samaroh


Jharkhand News: झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का अभियान तेज होता जा रहा है। सोमवार सुबह हजारीबाग जिले के घने जंगलों में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के तीन शीर्ष कमांडरों को मार गिराया। भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश शामिल हैं, जिस पर केंद्र सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।


कहां हुई मुठभेड़?


जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंतित्री जंगल में हुई। CRPF की 209 कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग जिले की पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया था। दरअसल, सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि सहदेव सोरेन और उसके साथी जंगल में छिपे हुए हैं। जैसे ही सुरक्षाबल जंगल में घुसे, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जो करीब दो घंटे तक चली।


शव के साथ हथियार हुए बरामद


मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें तीनों नक्सलियों के शव बरामद हुए। मारे गए नक्सलियों की पहचान सहदेव सोरेन (1 करोड़ इनाम), रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल (25 लाख इनाम, बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य) और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन (10 लाख इनाम, जोनल कमिटी सदस्य) के रूप में हुई। घटनास्थल से तीन एके-47 राइफलें, गोला-बारूद और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है, ताकि कोई अन्य नक्सली भाग न सके।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular