HomeUTTAR PRADESHझारखंड में बड़ी कार्रवाई...योगेंद्र साव का घर टूटा, कांग्रेस ने 3 साल...

झारखंड में बड़ी कार्रवाई…योगेंद्र साव का घर टूटा, कांग्रेस ने 3 साल के लिए किया निष्कासित


Yogendra Saw Expelled: झारखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके लगातार विवादित बयानों और अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद की गई है। दरअसल, गुरुवार (19 मार्च) को हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र में प्रशासन और NTPC ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए योगेंद्र साव के घर पर बुलडोजर चला दिया था। बताया गया कि जिस जमीन पर मकान बना था, वह खनन क्षेत्र के लिए अधिग्रहित भूमि थी। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम


इस घटना के अगले ही दिन शुक्रवार, 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए योगेंद्र साव को पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी की अनुशासन समिति ने उनके बयानों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से योगेंद्र साव पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे। उन्होंने कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी। पार्टी का मानना है कि इससे न सिर्फ संगठन की छवि खराब हुई, बल्कि गठबंधन सरकार की साख पर भी असर पड़ा।


गठबंधन के खिलाफ बयान देने की छूट नहीं- कांग्रेस


कांग्रेस ने साफ कहा है कि किसी भी नेता को पार्टी और गठबंधन के खिलाफ बयान देने की छूट नहीं दी जा सकती। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी हो जाती है। पार्टी ने यह भी कहा कि हर छोटी-बड़ी घटना के लिए सीधे मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। योगेंद्र साव के घर पर हुई कार्रवाई के पीछे क्या कारण हैं, इसकी जांच प्रशासन द्वारा निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।


राजनीति में हलचल तेज


इस पूरे घटनाक्रम के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के इस फैसले को अनुशासन बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read