Thursday, April 30, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHझज्जर में युवक का हुआ अपहरण, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया...

झज्जर में युवक का हुआ अपहरण, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

fok-media-samman-samaroh


Haryana Crime: हरियाणा के झज्जर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम के पास स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए करीब 4से 5नकाबपोश लोग द्वारा मोटरसाइकिल सवार अकेडी मदनपुर निवासी गौरव नामक एक युवक के अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस इस म मामले की जांच में जुट गई है। 


झज्जर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम के पास तेज रफ्तार से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया जिसका पीछा स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश लोग कर रहे थे।मोटरसाइकिल सवार युवक जैसे ही खेल स्टेडियम के पास पहुंचा तो स्कॉर्पियो कार चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।कार की टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर गया और जिसके बाद कार से दो नकाबपोश लोग नीचे उतरे और मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती कार में डालकर अपने साथ ले गए l


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खगले जा रहे हैं।एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को करीब 1बजे सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास एक स्कॉर्पियो कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मोटरसाइकिल चालक को अपहरण करके ले गए।


इस मामले में पुलिस कमिश्नर सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार और डीसीपी साहब के मार्गदर्शन में चार टीमें बनाई गई और पुलिस की चारों टीमों ने बहुत अच्छा काम करते हुए वारदात में प्रयोग की गई। दोनों गाड़ियां बरामद की और 5से 6युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular