spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘जो भी मुद्दे उठाए, हर एक मुद्दे का जवाब उचित समय पर...

‘जो भी मुद्दे उठाए, हर एक मुद्दे का जवाब उचित समय पर दिया गया है’ पंचकूला में बोले सीएम नायब सैनी

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा केपंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल विधानसभा का सत्र समाप्त हुआ है। लगातार हमारे विपक्ष के साथियों ने जो भी मुद्दे उठाए, हर एक मुद्दे का जवाब उचित समय पर दिया गया है। विधानसभा ने सर्वसम्मति से सदन में गुरुतेग बहादुर जी के 350वें वर्ष के शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में बहुत ही भव्य तरीके से मनाने का प्रस्ताव पास किया है। आज मुझे गुरु के चरणों में शीश नवाने का अवसर मिला है। मैं सौभाग्यशाली हूं।


बीते दिन हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र खत्म हो चुका है। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि”लोकतंत्र का गला घोटने का काम कांग्रेस करती है। कांग्रेस खुद स्थगन प्रस्ताव लेकर आई। जिस मुद्दे पर उन्हें लगा कि कोई समस्या है, उस पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आए। उन्होंने हर मुद्दे पर बात की। हमारी तरफ से एक भी व्यक्ति नहीं बोला, उन्होंने सब कुछ सुना। लेकिन जब सरकार जवाब दे रही थी, तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और वॉकआउट कर दिया। ये वोट चोरी की बात करते हैं, अगर इस पर बहस हो तो पता चलेगा कि सबसे ज़्यादा वोट चोरी इन्होंने की है, ये बूथ कैप्चर करते थे, ये उनके कार्यकाल में हुआ। ऐसे कई मामले हैं।


हमारे पास विजन भी है, नीति भी है और नीयत भी है- सीएम नायब सैनी


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हमारे पास विजन भी है, नीति भी है और नीयत भी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी सरकार की ज़िम्मेदारी है और हम यह कर रहे हैं।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular