HomeUTTAR PRADESHजैश के सबसे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2900 किलो विस्फोटक बरामद; 2...

जैश के सबसे बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2900 किलो विस्फोटक बरामद; 2 डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार


Faridabad Explosive News:जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्कता ने आतंकी मॉड्यूल को नेस्तनाबूद कर दिया है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े इस नेटवर्क का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में था, जहां से 2,900 किलोग्राम से ज्यादा IED विस्फोटक बनाने वाली सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। इस मामले में दो डॉक्टरों समेत सात लोगों की गिरफ्तारी ने ‘व्हाइट-कॉलर टेरर’ की साजिश को उजागर किया, जो उत्तर भारत में बड़े हमलों की तैयारी कर रही थी।


साजिश का खुलासा कैसे हुआ?


बता दें, इस मामले का खुलासा 19 अक्टूबर को श्रीनगर के बुनपोरा नौगाम इलाके में JeM के समर्थन में चिपकाए गए धमकी भरे पोस्टरों से हुआ। पुलिस ने CCTV फुटेज से संदिग्ध डॉ. आदिल अहमद राठर की पहचान की, जो जम्मू-कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। 6 नवंबर को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार आदिल के लॉकर से सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में AK-47 राइफल बरामद हुई। पूछताछ में आदिल ने फरीदाबाद में छिपे विस्फोटक का खुलासा किया, जो JeM के पाकिस्तान-आधारित हैंडलर्स से निर्देशित था।


इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के साथ संयुक्त अभियान चलाया। फरीदाबाद के धौज गांव में डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई (पुलवामा निवासी) के किराए के मकान से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट (IED का मुख्य घटक), एक AK-47 राइफल, दो पिस्टलें, 84 कारतूस, 20 टाइमर, 24 रिमोट, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और 5 लीटर रसायन बरामद हुए। मुजम्मिल अ-फलाह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाता था और तीन महीने पहले इस मकान को किराए पर लिया था।


पुलिस के अनुसार, यह मात्रा पुलवामा हमले जैसी घटना के लिए पर्याप्त थी। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा ‘यह अमोनियम नाइट्रेट है, न कि RDX। लेकिन इसकी क्षमता विनाशकारी है। लेकिन हमने एक बड़ा खतरा टाल दिया।’ कुल 23 ठिकानों पर छापेमारी से 2,900 किलोग्राम IED सामग्री, जिसमें विस्फोटक, रसायन, ज्वलनशील पदार्थ, बैटरी, तार, मेटल शीट और चाइनीज स्टार पिस्टल बरामद हुई।


सात गिरफ्तारियों में 2 डॉक्टर शामिल


इस मामले में कुल सात गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें दो डॉक्टर प्रमुख हैं:डॉ. आदिल अहमद राठर: कुलगाम का सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, जो 2024 में GMC से इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। जिसकी JeM के पोस्टर चिपकाने और हथियार तस्करी में मुख्य भूमिका थी। तो वहीं, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई: फरीदाबाद में टीचर थे। उनके पास से मिले सबूत JeM से संपर्क के तार जोड़ते हैं। उसके संपर्क में एक महिला डॉक्टर का नाम भी सामने आया, जिसकी स्विफ्ट कार से विस्फोटक पहुंचाए गए थे। अन्य पांच संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read