HomeUTTAR PRADESHजुबिन गर्ग की मौत सिर्फ हादसा या साजिश? हत्या के शक में...

जुबिन गर्ग की मौत सिर्फ हादसा या साजिश? हत्या के शक में चचेरे भाई की हुई गिरफ्तारी; असम पुलिस से हैं नाता


Zubeen Garg Death Mystery: असम के फेमस गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत के मामले ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मंगलवार को जुबीन के चचेरे भाई और असम पुलिस के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जुबीन की मौत के लगभग 20 दिनों बाद हुई है और मामले में अब तक की पांचवीं गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि संदीपन गर्ग उसी यॉट पार्टी में मौजूद थे, जहां जुबीन की मौत हुई थी।


 हादसा या सुनियोजित हत्या?


बता दें, जुबीन गर्ग 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक यॉट ट्रिप के दौरान स्कूबा डाइविंग एक्टिविटी में समुद्र में डूब गए थे। 52 वर्षीय जुबीन वहां 20 सितंबर से शुरू हो रहे ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ में परफॉर्म करने गए थे। सिंगापुर पुलिस ने शुरुआत में इसे एक सामान्य डूबने का हादसा बताया और शुरुआती ऑटोप्सी में कोई फाउल प्ले नहीं पाया गया। लेकिन असम लौटने के बाद दूसरी ऑटोप्सी और परिवार की शिकायतों ने मामले को हत्या की साजिश का रूप दे दिया।


जुबीन की पत्नी गारिमा सैकिया गर्ग, भाभी पामिनी बर्थाकुर और चाचा मनोज बर्थाकुर ने CID में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें लापरवाही और साजिश का आरोप लगाया गया। उन्होंने दावा किया कि जुबीन को जहर दिया गया था और मौत को छिपाने के लिए सिंगापुर जैसी विदेशी जगह चुनी गई। इस मामले में असम के विभिन्न जिलों में 55 से अधिक FIR दर्ज हो चुकी हैं।


न्यायिक आयोग का किया गठन


मामले की गंभीरता को देखते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तत्काल DGP के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT गठित की। CID के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता इसकी कमान संभाल रहे हैं। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की, जिस पर CM सरमा ने कहा कि राज्य सरकार तैयार है, लेकिन फिलहाल स्थानीय स्तर पर जांच तेज की जा रही है।


सिंगापुर में असम पुलिस की सीमित पहुंच के कारण CM सरमा ने यॉट पर मौजूद असमिया लोगों से अपील की कि वे जांच में सहयोग करें। उन्होंने कहा ‘हम सिंगापुर नहीं जा सकते, इसलिए असम के लोगों को आगे आना होगा।’ 03 अक्टूबर को असम सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का भी गठन किया, जो पूरी घटना की गहराई से पड़ताल करेगा।


मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारियां


1. संदीपन गर्ग (DSP, असम पुलिस): जुबीन के चचेरे भाई, जो सिंगापुर यात्रा और यॉट पार्टी में उनके साथ थे। कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई। उन्हें चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष पेश किया जाएगा।


2. सिद्धार्थ शर्मा:जुबीन के मैनेजर पर हत्या का आरोप।


3. श्यामकांत महंता:नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर, पूर्व DGP भास्कर ज्योति महंता के छोटे भाई। दोनों को 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।


4. शेखर ज्योति गोस्वामी: जुबीन के बैंडमेट, जिन्होंने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया कि मैनेजर और ऑर्गनाइजर ने जुबीन को जहर दिया था। उन्हें 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया।


5. अमृतप्रभा महंत:को-सिंगर और बैंड सदस्य, समान रिमांड पर। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read