HomeUTTAR PRADESHजींद के जुलाना में मकान में लगी आग, जिंदा जला युवक; हुई...

जींद के जुलाना में मकान में लगी आग, जिंदा जला युवक; हुई मौत


Jind News: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में मकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते समय 22 वर्षीय युवक छत से नीचे गिर गया और आग में झुलस गया। मलबे के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आग की लपटों की चपेट में आने से भैंस की भी मौत हुई है।


घटना सुबह 5 बजकर 50 मिनट की है। जब जुलाना के वार्ड 13 में दीपक नामक युवक के मकान में आग लग गई। तूड़ी और भैंसों वाले कमरे में आग लगने के बाद भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई। दीपक के पड़ोस के साहिल समेत पांच-छह युवकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।


आग लगने के बाद गिरी मकान की छत, जिसके नीचे साहिल दब गया था


साहिल और दूसरे युवक छत को उखाड़ने की कोशिश करने लगे, ताकि छत को उखाड़कर ऊपर से पानी डाल कर आग पर काबू पाया जा सके। आग के कारण छत की कड़ियां पहले ही जल चुकी थी, इसलिए साहिल जब छत को उखाड़ने की कोशिश करने लगा तो वह नीचे आग में ही जा गिरा और मलबे के नीचे दब गया। जब तक साहिल को बाहर निकाला गया, तब तक साहिल बुरी तरह से झुलस चुका था। साहिल को जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसने से भैंस की भी मौत हो गई।


दम घुटने से हुई मौत


मृतक के परिवार के सदस्य ने बताया कि पड़ोस के मकान मे आग लगी हुई थी आसपास के लोग आग पर काबू पाने मे लगे हुए थे, जहां पशुओं के लिए पखवाडा बनाया गया था उसकी छत को 4 से 5 लोग उखाड़ रहे थे तभी अचानक से छत गिरने के कारण 22 साल का युवक निचे गिर गया, जो आग कि चपेट में आ गया और दम घुटने के कारण मौत हो गई। परिवार में माता पिता के अलावा बहन और एक भाई है। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है पुलिस मामले कि जाँच कर रही है


पुलिस अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जुलाना के वार्ड 13 में मकान के अंदर आग लगी हुई है। आग को काबू पाने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे थे तभी आग ज्यादा भड़क गई और छत गिरने से 22 साल के युवक कि मौत हो गई। अब परिवार के ब्यान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कि गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read