HomeUTTAR PRADESH‘...जिस वक्त उन्होंने ये बयान दिया था क्या वो ठीक थे?’ राहुल...

‘…जिस वक्त उन्होंने ये बयान दिया था क्या वो ठीक थे?’ राहुल गांधी के खुलासे पर अनिल विज का पलटवार


Haryana News:हरियाणा के अंबाला में राहुल गांधी के वोट और सरकार चोरी आरोपों पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें लगता है कि “कांग्रेस ने खुद ये नकली वोट बनाई है ताकि वो रो सके। वहीं यमुनानगर में हुए बस हादसे को लेकर विज ने कहा कि जांच का विषय है अगर कमी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर हरियाणा में 25 लाख वोट गलत तरीके से बने होने के आरोप लगाते हुए वोट छोटी से आगे सरकार चोरी के भी आरोप लगाए है जिसपर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का मेडिकल करवाना चाहिए और जानना चाहिए कि जिस वक्त उन्होंने ये बयान दिया था क्या वो ठीक थे ? उन्होंने 2 करोड़ में से 25 लाख वोटों को जाली कहा है इसका मतलब ये होता है कि हर 8वां वोट जाली है, इससे आगे भी ये प्रश्न होता है कि किसी की वोट गलत बन गई, कई बार एंप्लॉई का ट्रांसफर हो जाता है और वो नई जगह जाकर वोट बनवा लेता है पुरानी नहीं कटवाता, कई बार लोगों की मृत्यु हो जाती है विज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि आपका जो पोलिंग एजेंट वहां बैठा था उसने डाटा चेक क्यों नहीं किया, उसको चैलेंज क्यों नहीं किया? अगर एक महिला 20 वोट डालती है तो उसको चैलेंज क्यों नहीं किया गया।


सभी नकली वोट कांग्रेस ने रोने के लिए खुद बनवाई है– विज


हालांकि विज ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें लगता है कि यह सभी नकली वोट कांग्रेस ने रोने के लिए खुद बनवाई है अब उन्हें पता लग गया है कि वह बिहार में डूबने जा रहे हैं राहुल गांधी ने खुद एक तालाब में कूद कर यह बता दिया है कि वो बिहार में डूबने वाले है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read