HomeUTTAR PRADESHजिले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आगामन कल, डीएम ने कार्यक्रम...

जिले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आगामन कल, डीएम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

 

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल जयराम वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज, नाऊसांडा, थाना इब्राहिमपुर, विकास खंड टांडा का निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्यों की अपेक्षित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के पास बनाए जा रहे अस्थाई हेलीपैड के संपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल के संपूर्ण परिसर एवं आस-पास के संपर्क मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम हेतु निर्धारित कार्यक्रम स्थल प्राथमिक विद्यालय पूराबक्शराय, विकास खंड टाण्डा का निरीक्षण किया तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागो से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई जा रही स्टालों के कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सकुशल आयोजन सुनिश्चित करने के हेतु ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर समय से पहुंचने व अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read