Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजामनगर में फाइटर जेट जगुआर हुए क्रैश, 1 पायलट की मौत, 1...

जामनगर में फाइटर जेट जगुआर हुए क्रैश, 1 पायलट की मौत, 1 घायल

fok-media-samman-samaroh


Jaguar Crashes In Gujarat: गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेनाका एक फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय प्लेन में दो पायलट सवार थे। जिसमें एक पायलट की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


बीते रात गुजरात के जामनगर में एक जगुआर फाइटर जेट प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जामनगर वायुसेना स्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवारडा गांव के पास एक खुले मैदान में हुआ। हादसे के समय दो पायलट सवार थे। एक पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया, लेकिन दूसरे पायलट की  दुर्घटना में मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने पुष्टि की है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलटों ने इजेक्ट करने का प्रयास किया, जिसमें एक पायलट की जान चली गई। घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं- वायुसेना


भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करके बताया कि जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भर रहा IAF जगुआर दो-सीटर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्भाग्य से, एक पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। IAF को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है। IAF शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।


हादसे पर वायुसेना ने जताया दुख


दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। वायुसेना ने इस नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृत पायलट के परिवार के साथ अपनी संवेदना जताई है। यह घटना हाल के महीनों में जगुआर जेट से जुड़ी दूसरी दुर्घटना है, जिससे इन विमानों की तकनीकी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular