spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजानें कौन हैं प्रिया नायर? तय किया HUL की ट्रेनी से CEO...

जानें कौन हैं प्रिया नायर? तय किया HUL की ट्रेनी से CEO तक का सफर

fok-media-samman-samaroh


Know Priya Nayar New CEO Of HUL: देश की बड़ी कंपनियों में से एक हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने हाल ही में प्रिया नायर को अपनी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंधक निदेशक नियुक्त किया है। प्रिया HUL की पहली महिला CEO हैं। प्रिया की यह नियुक्ती एक अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। आइए HUL में प्रिया के ट्रेनी से सीईओ तक के सफर को जानते हैं। 


कौन हैं प्रिया नायर?


प्रिया नायर एक अनुभवी लीडर हैं। प्रिया ने हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और यूनिलीवर में लगभग 30 वर्षों तक कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। एचयूएल के लिए उनकी नियुक्ति को एक स्ट्रैटेजिक कदम माना जा रहा है। खास तौर पर तब जब कंपनी को डिमांड में कमी और डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। प्रिया नायर ने मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की है। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से मार्केटिंग में एमबीए किया है। 


ट्रेनी से CEO तक का सफर 


प्रिया ने एचयूएल में साल 1995 में मैनेजमेंट ने ट्रेनी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें साल 1998 में ब्रांड मैनेजर-डव, रिन और कम्फर्ट नियुक्त किया गया। इसके  बाद उन्हें 2004 में मार्केंटिंग मैनेजर लांड्री, 2007 में ओरल केयर एंड डिओडोरेंट्स का जनरल मैनेजर 2009 में कस्टमर डेवलपमेंट का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया।


प्रिया ने 2014-2020 के बीच एचयूएल में होम केयर डिवीजन और 2000-2022 के बीच ब्यूटी एंड पर्सनल केयर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं। उन्होंने 2022 यूनिलीवर में ब्यूटी एंड वेलबीइंग डिवीजन की ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर का पद संभाला। वहीं, प्रिया 2023 से अभी तक यूनिलीवर के ब्यूटी एंड वेलबीइंग डिवीजन की प्रेसिडेंट थी। एचयूएल के लिए प्रिया नायर की नियुक्ती एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। वह रोहित जावा की जगह लेंगी। जो अब यूनिलीवर के ग्लोबल रोल में वापस लौट रहे हैं। प्रिया की नियुक्ति पर एचयूएल के चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा कि प्रिया नायर की भारतीय मार्केट में गहरी समझ है।     

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular