HomeUTTAR PRADESHजल्द होगी नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत, इंडिगो-एयर इंडिया की फ्लाइट भरेगी उड़ान

जल्द होगी नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत, इंडिगो-एयर इंडिया की फ्लाइट भरेगी उड़ान


Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस एयरपोर्ट से फ्लाइट की शुरुआत दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है। 31 अक्टूबर, 2025 को जेवर एयरपोर्ट से कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्टिंग का ट्रायल सफल रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्लेन ने रनवे से सफल लैंडिंग और टेक ऑफ कर तैयारियों की जांच ही है। प्लेन की कई चरणों में लैंडिंग और टेक ऑफ के माध्यम से नेवीगेशन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े टेक्निकल सिस्टम की ताकत की जांच की गई।


डीजीसीए एयरोड्रम लाइसेंस होगा जारी


दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से प्लेन ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी और हवाई चक्कर लगाने के बाद 11:20 बजे रनवे पर लैंडिंग की। नागरिक विमानन महानिदेशालय जल्द ही यहां से उड़ानों के लिए जरूरी लाइसेंस की मंजूरी दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अभी बाकी बचे कामों करने में जुटा है। इनके पूरा होने और फ्लाइट टेस्टिंग के सारे चरण पूरे होते ही डीजीसीए एयरोड्रम लाइसेंस जारी करेगा और इससे व्यावसायिक उड़ानें शुरू कर दी जाएगी।


दिसंबर में शुरू होंगी उड़ानें


नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन अब दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले सितंबर 2024, अप्रैल 2025 और मई 2025 के बाद अक्टूबर में इसकी उड़ानें शुरू होने के संकेत मिले थे, लेकिन हर बार समय सीमा बढ़ानी पड़ी। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा लि (YIAPL) ने मिलकर विकसित किया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read