HomeUTTAR PRADESHजन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह? प्रशांत किशोर कर दिया...

जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ेंगी ज्योति सिंह? प्रशांत किशोर कर दिया बड़ा खुलासा


Bihar Elections 2025: बिहार के पटना में स्थित शेखपुरा हाउस में भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत की। ज्योति सिंह ने कहा कि यहां पर मैं चुनाव लड़ने के लिए या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है वह किसी और महिला के साथ ना हो। मैं उन तमाम महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जिनके साथ यह अन्याय हो रहा है। बस इसलिए मैं प्रशांत किशोर से मिलने आई हूं। यहां पर चुनाव को लेकर या टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई है।


जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा, “ज्योति सिंह यहां बिहार की महिला के तौर पर आई हैं। इनकी बातों को हम लोगों ने सुना है। सबसे पहले तो इन्होंने चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं की है। उन्होंने बस अपनी यह बात रखी है कि इनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है, उसमें यह चाहती हैं कि इनके साथ जो हुआ है कम से कम बिहार की दूसरी महिलाओं के साथ ऐसा ना हो। यह चाहती हैं कि उन्हें जनसुराज से मदद मिले। किसी भी पारिवारिक मामले में जनसुराज की कोई भूमिका नहीं है लेकिन सुरक्षा के मामले में जनसुराज पूरी तरह से आपके साथ खड़ा रहेगा।


‘पवन सिंह भी हमारे मित्र हैं…’- प्रशांत किशोर


प्रशांत किशोर ने कहा कि पवन सिंह भी हमारे मित्र हैं, यह उनका पारिवारिक मामला है और इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। मेरी ये सामाजिक जिम्मेदारी है कि मैं इनसे मुलाकात करूं और इनकी बात सुनूं। उन्होंने कहा कि बिहार की कोई भी महिला, शहरी या अन्य व्यक्ति यदि उसे लगता है कि हमारे सामने अपनी बात रखने से उसे मदद मिल सकती है तो हम सुनने के लिए तैयार हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read