spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHजनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी रिर्पोट लगाने का नहीं थम रहा है सिलसिला

जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी रिर्पोट लगाने का नहीं थम रहा है सिलसिला

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। शासन के सख्त निर्देश के बाद भी जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जलालपुर देहात से सामने आया है जहाँ निवासी रविंद्र कुमार द्वारा जलालपुर नगर पालिका में शिकायत की गयी थी कि विपत पुत्र तुलसी के घर से जोगिंदर के घर तक लगभग 11 फीट का रास्ता आमजन के लिए छोड़ा गया था। इस पर जोगिंदर के साथ साथ अन्य लोगों द्वारा टीन शेड रखकर अतिक्रमण कर लिया है जिससे ग्यारह फिट की जगह सिर्फ चार फिट का रास्ता ही रह गया है जिस कारण आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की निर्देश दिया गया था लेकिन नोटिस के बाद भी अतिक्रमण मुक्त न होने पर शिकायतकर्ता ने उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे जलालपुर नगर पालिका अधिशासी के अधिकारी अजय कुमार सिंह ने पुनः नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था लेकिन इस पर भी अतिक्रमण न हटने पर शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई किन्तु शासन के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की मंशा को धता बताते हुए जलालपुर नगर पालिका द्वारा मामले को निस्तारण करते हुए लिखा गया है मामले में दोनों पक्षों ने 7 फीट के रास्ते के लिए समझौता कर लिया है। फाइनल रिपोर्ट लगने पर शिकायत कर्ता ने उपजिलाधिकारी जलालपुर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उक्त मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है। नगर पालिका द्वारा मामले में फर्जी निस्तारण कर मामले को टरका दिया गया है तथा निस्तारण के समय जिन गवाहों की रिपोर्ट लगाई गई है वह भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा फर्जी गवाही दर्ज कर निस्तारित की गई हैं। इस प्रकरण में उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दिए पत्र के आधार पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह को मामले का सही तरीके से निस्तारण करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular