HomeUTTAR PRADESHजगन्नाथ रथ यात्रा भगदड़ मामले में सीएम माझी का बड़ा एक्शन, दो...

जगन्नाथ रथ यात्रा भगदड़ मामले में सीएम माझी का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड, DM-SP का तबादला


CM Action On Jagannath Rath Yatra stampede: ओडिसा में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरु हो चुकी है। रविवार को रथ यात्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आई। सुबह करीब 4:30 बजे श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई तो वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अब इस मामले में ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने के बाद जिले के डीएम सिद्धार्थ शंकर स्वैन और एसपी विनीत अग्रवाल का तबादला कर दिया है। साथ ही डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ‘अक्षम्य लापरवाही’  के बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया है। सीएम माझी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया है।


CM ने मांगी माफी


जगन्नाथ रथा यात्रा में मची भगदड़ के कारण तीन लोगों की मौत गई। इस घटना पर सीएम मोहन चरण माझी ने जगन्नाथ भक्तों से माफी मांगी है। सीएम ने कहा कि यह लापरवाही अक्षम्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, “शारदाबली में महाप्रभु के दर्शन के लिए भक्तों में तीव्र उत्सुकता के कारण धक्का-मुक्की और अराजकता के कारण दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। व्यक्तिगत रूप से मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं। हम उन भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिनके जीवन शारदाबली में समाप्त हो गए और महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह लापरवाही अक्षम्य है। सुरक्षा चूक की तत्काल जांच की जाएगी और मैंने निर्देश दिया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।“


कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था का नतीजा है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। खरगे ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को भी 500 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे और अब यह हादसा हुआ है। यह साफ दर्शाता है कि प्रशासन की तैयारी पूरी तरह नाकाम रही। साथ ही खरगे ने राज्य सरकार से इस मामले में गंभीर जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read