HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख के चार इनामी नक्सलियों...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख के चार इनामी नक्सलियों का सफाया


Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 26 जुलाई शनिवार शाम से शुरू हुई इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम था।


सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन


दरअसल, बीजापुर पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों का एक बड़ा समूह मौजूद है। इस सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार शाम को शुरू हुआ यह अभियान रविवार दोपहर तक चला। बता दें, यह ऑपरेशन बासागुड़ा और गंगलूर थाना क्षेत्रों के सरहदी जंगलों में चलाया गया, जो नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता है।


इस दौरान दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जिसमें चार नक्सली मारे गए। जो सभी चार नक्सली दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के सक्रिय सदस्य थे।


हुंगा – एसीएम, प्लाटून नंबर 10, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो (5 लाख रुपये का इनाम)


लक्खे – एसीएम, प्लाटून नंबर 30, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो (5 लाख रुपये का इनाम)


भीमे – एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो (5 लाख रुपये का इनाम)


निहाल उर्फ राहुल – पार्टी सदस्य, ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड का गार्ड (2 लाख रुपये का इनाम)


नक्सली के पास से हथियार  बरामद


नक्सलियों को मार गिराने के बाद मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। जानकारी के अनुसार, एक एसएलआर राइफल (3 मैगजीन, 15 जिंदा राउंड), एक इंसास राइफल (3 मैगजीन, 40 जिंदा राउंड), एक .303 राइफल (1 मैगजीन, 16 राउंड), एक बीजीएल लांचर (3 सेल के साथ), एक 12 बोर बंदूक (12 जिंदा सेल, एके-47 के 8 जिंदा राउंड और एक ग्रेनेड बरामद किए गए।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read