HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा...मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों...

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा…मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 लोगों की मौत


Chhattisgarh Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार, 4 नवंबर को बड़ा रेल हादसा हुआ। इस हादसा में गया एक MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई और 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


 


रूट पर परिचालन ठप


 


रेलवे की ओर से कहा ये जा रहा है कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं। स्टेशन के आसपास रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी हैं। टक्कर के कारण ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रूट पर परिचालन ठप हो गया। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read