HomeUTTAR PRADESHछतरपुर में बरसे 'सोने के सिक्के'? मिट्टी से निकला 500 साल पुराना...

छतरपुर में बरसे ‘सोने के सिक्के’? मिट्टी से निकला 500 साल पुराना खजाना! ग्रामीणों का दावा, लूटने उमड़ा पूरा गांव!


MP News:मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजगढ़ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मिट्टी की खुदाई के दौरान सड़क पर ‘पुराना खजाना’ निकल आने की खबर सोशल मीडिया में आईं। वायरल वीडियो होते ही मौके पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और सिक्कों को लूटने की होड़ मच गई।


​बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी के राजगढ़ गांव के रास्ते को दुरुस्त करने के लिए डाली गई मिट्टी में अचानक पुराने सिक्के चमकने लगे। राहगीरों की नजर पड़ते ही शोर मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि ये सिक्के करीब 500साल पुराने और सोने के हैं। खजाना मिलने की खबर आग की तरह फैली, जिसके बाद सैकड़ों लोग खुदाई वाली जगह पर मिट्टी छानने पहुंच गए।फिलहाल पुलिस और प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। सिक्कों की असलियत और उनकी ऐतिहासिकता की जांच पुरातत्व विभाग द्वारा की जाएगी।


सबसे पहले महिलाओं की पड़ी नजर  


वहीं गांव के सरपंच अहिरवार रमेश प्रसाद के मुताबिक, राजगढ किले के पास शंकर जी का स्वर्गेंश्वर नाम का मंदिर है। इस जगह पर बसंत पंचमी का मेला भी लगता है। जिसके लिए रास्त को ठीक करने के लिए मिट्टी डलवाई गई थी। पूरे रास्त को प्लेन भी करवाया गया था। जिसके बाद बीते दिन यहां पर बारिश हो गई। गांव की कुछ घोसी परिवार की महिलाये शौच के ये गई थीं, उसी दौरान उनको कुछ चमकता हुआ दिखा था। तो उसे उठाकर वो घर लेकर आ गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read