HomeUTTAR PRADESHचीन ने फिर किया दुस्साहस! भारतीय व्लॉगर को 15 घंटे तक हिरासत...

चीन ने फिर किया दुस्साहस! भारतीय व्लॉगर को 15 घंटे तक हिरासत में रखा,अरुणाचल पर किया था कमेंट


Anant Mittal:सोशल मीडिया पर अक्सर व्लॉगर दूसरे देशों की यात्रा करते हैं और वहां की संस्कृति और विकास वीडियो के जरिए दिखाते हैं। भारतीय ट्रैवल व्लॉगर अनंत मित्तल,जिन्हें सोशल मीडिया पर ऑन रोड इंडियन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दावा किया कि चीन में उन्हें करीब 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया। क्योंकि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी टिप्पणी की थी। चीन की यात्रा का अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।


अनंत ने मुताबिक, 16 नवंबर को एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया। कई घंटों तक उससे कोई बातचीत नहीं कि गई। साथ ही बाथरूम भी नहीं जाने दिया गया। कई बार पानी मांगने के बाद थोड़ा पानी पीने के लिए दिया गया। इतना ही नहीं चीनी अधिकारियों ने उनके बैग की जांच-पड़ताल भी की। 


अनंत मित्तल ने क्या कहा?


व्लॉगर अनंत मित्तल ने कहा कि उनका न कोई राजनीतिक एजेंडा है और न ही उनका कोई बयान ग़लत मंशा से दिया गया था। हिरासत से रिहा होने के बाद भी वह कई घंटों तक वह सदमे में रहे। इंस्टाग्राम पोस्ट में अनंत मित्तल ने लिखा कि वह सभी से प्यार करते हैं और दुनिया को अपने नजरिए से दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ यात्रा करना और लोगों के साथ अपने अनुभव शेयर करना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें किसी से कोई नफरत नहीं है।


नार्थ इंडिया में की पढ़ाई- अनंत  


व्लॉगर अनंत ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष तक पढ़ाई नॉर्थ ईस्ट इंडिया में की थी और जब एक ख़बर सामने आई की नॉर्थ ईस्ट इंडिया के एक व्यक्ति को चीन में हिरासत में लिया गया तो वह भावुक हो गए। इसी भावना के तहत उन्होंने एक वीडियो बनाया, जो बाद में उनके लिए परेशानी का कारण बन गया। अनंत ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एहसास हुआ कि आम लोगों की कोई हैसियत नहीं होती, जब ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read