HomeUTTAR PRADESHचीनी उपराष्ट्रपति हान झेंन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों...

चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर हुई चर्चा


Beijing Foreign Minister Jaishankar:इस दिनों भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन की यात्रा पर है। इस दौरान उन्होंने बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ बैठक की। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर चर्चा की। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा, “आज हम जिस अंतर्राष्ट्रीय स्थिति से मिल रहे हैं, वह बहुत जटिल है। पड़ोसी देशों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, भारत और चीन के बीच विचारों और दृष्टिकोणों का खुला आदान-प्रदान बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इस यात्रा के दौरान ऐसी चर्चाओं की आशा करता हूं।


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बीजिंग में चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा, “हमने अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई है। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली की भी भारत में व्यापक रूप से सराहना की जा रही है। हमारे संबंधों के निरंतर सामान्यीकरण से पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।


भारत के समर्थन से अवगत कराया– एस जयशंकर


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव से मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, “SCO के योगदान और महत्व के साथ-साथ इसके कामकाज को आधुनिक बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई। एक्स पर एक पोस्ट करके विदेश मंत्री एस जय शंकर ने कहा कि आज बीजिंग पहुंचने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति हान झेंग से मिलकर खुशी हुई। भारत के समर्थन से अवगत कराया।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read