HomeUTTAR PRADESHचिराग पासवान का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा

चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा


Chirag Paswan Targets Nitish Kumar: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। इसी बीच, राज्य में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन पूरी तरह से उनके सामने नतमस्तक दिख रहा है। 


चिराग का नीतीश सरकार पर हमला


चिराग पासवान ने शनिवार 26 जुलाई को मीडिया से बातचीत में बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा ‘बिहार में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। प्रशासन इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेकाबू हो चुके हैं और बिहारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


चिराग पासवान ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं। उन्होंने कहा ‘यह सही है कि इन घटनाओं की निंदा जरूरी है, लेकिन यह समझना सबसे ज्यादा जरूरी है कि ये अपराध क्यों हो रहे हैं। अगर यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो स्थिति और भयावह हो जाएगी।’ उन्होंने प्रशासन से समय रहते कठोर कदम उठाने की मांग की और कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपराधियों पर नकेल कसे।


नीतीश सरकार की चुनौती


पिछले कुछ महीनों में बिहार में कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने नीतीश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नीतीश सरकार ने हाल ही में 40 DSP के तबादले किए। लेकिन चिराग पासवान ने उन सभी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अपराधी अब खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में सिर्फ निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई काफी नहीं है। उन्होंने बड़े अधिकारियों पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read