HomeUTTAR PRADESHचंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका, पूरे शहर में अलर्ट, पुलिस-प्रशासन...

चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका, पूरे शहर में अलर्ट, पुलिस-प्रशासन जांच में जुटे


Blast Outside Punjab BJP Office: पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में धमाका हुआ है। एक अप्रैल की दोपहर बाद सेक्टर-37स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद वहां दशहत का अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच तेज कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।


घटना के बाद शहर में अलर्ट


जानकारी के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा ऑफिस के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें तेज धमाका हुआ है। धमाके में किसी कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई जानकारी नहीं हैं। वहीं, भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है। फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट किया गया है।


 


धमाके कारणों की जांच जारी  


 


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद जमीन पर गहरे निशान देखे गए। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, धमाके की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चलेगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read