Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'घर में घुसकर मारो नहीं बैठ जाओ', ओवैसी ने की पाकिस्तान के...

‘घर में घुसकर मारो नहीं बैठ जाओ’, ओवैसी ने की पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई की मांग

fok-media-samman-samaroh


Asaduddin Owaisi Statement: 22अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर कोई गुस्से की आग में जल रहा है। भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठा रहा है। इसी बीच, AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बीजेपी सरकार की मांग की है कि अगर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना है तो हमें कुछ बड़ा सोचना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारने से अच्छा है कि हम उनके घर में घुसकर बैठ जाएं।


पाकिस्तान के खिलाफ क्या बोले ओवैसी?


पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई बड़े फैसले लिए है। इसी क्रम में AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है। उन्होंने पिछले कई आतंकी हमलों का हवाला देते हुए मोदी सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हमें और बड़े कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने मोदी सरकार से 26/11, पुलवामा, उरी और पठानकोट हमले का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा कि पूरी विपक्षी पार्टी का यही नारा है आतंकवाद को खत्म करो। ओवैसी ने पुराने हमलों का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार से कहा कि इस बार हमें कोई बड़ा फैसला लेना होगा।


ओवैसी ने पुराने एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए मोदी सरकार से कहा कि उस समय हमारे पास एक रास्ता थआ कि जहां से आतंकी हमारे देश में आते हैं, वहां कि जमीन पर हम अपना कब्जा कर लेते। लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ। जिस वजह से पहलगाम हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। इसलिए ओवैसी ने मोदी सरकार से कहा कि इस बार दुश्मनों के घर घुसने से अच्छा है कि हमें उनके घर में बैठ जाना चाहिए।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular