spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHघर के कूड़े पर दिल्ली में सियासी घमासान शुरु, बीजेपी और आप...

घर के कूड़े पर दिल्ली में सियासी घमासान शुरु, बीजेपी और आप आमने-सामने

fok-media-samman-samaroh


Garbage Fee in Delhi: दिल्ली विधानसभा के समय यमुना नदी की सफाई पर सियासत गरमाई थी। लेकिन अब घर का कूड़े को लेकर आम आदमा पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। दरअसल, बीते दिनों नगर निगम की ओर से एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के अनुसार, अब घरों से कूड़ा उठाने के बदले लोगों से शुल्क वसूला जाएगा। इस आदेश के बाद से एक बार राजधानी दिल्ली में सियासी घमासान शुरु हो गया है। 


आप ने की अधिसूचना वापस लेने की मांग


नगर निगम के आदेश के बाद आप और बीजेपी आमने-सामने  है। इस मामले में आप ने सडक़ों पर उतरने की बात की है। इसी के साथ पार्टी ने नगर निगम से ये आदेश वापस लेने की मांग की है। आप का आरोप है कि बीजेपी सरकार बिजली-पानी और स्कूलों के नाम पर पहले से ही जनता को परेशान कर रही है। लेकिन अब उन्होंने MCD के जरिए लोगों को परेशान करने का नया तरीका ढ़ूंढ़ निकाला है। 


आप के MCD प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि मेयर ने कमिश्नर को विस्तृत आदेश दिया है कि वे तत्काल कूड़ा उठाने के बदले लोगों से शुल्क लेने वाला आदेश वापस लिया जाए। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि भाजपा हाउस टैक्स के जरिए उन पर कूड़ा उठाने के बदले लोगों से शुल्क लागू करने के लिए दबाव बना रही है।


बीजेपी ने किया मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन


दूसरी ओर, बीजेपी मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी ने नगर निगम के आदेश पर विरोध जताया है। MCD में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कूड़ा उठाने के बदले लोगों से शुल्क वसूला का निर्देश आप सरकार ने दिया है। क्योंकि MCD में जब भाजपा सरकार थी तो इस तरीके के शुल्क लागू नहीं हुए। यानी देखा जाए तो दोनों ही पार्टी एक-दूसरे पर कूड़ा उठाने के बदले लोगों से शुल्क वसूलने का आरोप लगा रही हैं।    

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular