HomeUTTAR PRADESHघने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली NCR में...

घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली NCR में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट


weather update: नए साल से पहले उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में कड़ाके की ठंड का मौसम बना हुआ है। जिससे मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान सुबह के समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सोमवार को विजिबिलिटी काफी कम रही। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


 


इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट


 


मौसम विभाग के मुताबिक,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में 3 जनवरी 2026 तक घना कोहरा पड़ सकता है। इन राज्यों के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। 


 


दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम


 


दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21°C से 23°C और 7°C से 9°C के बीच रहने की संभावना है। 30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान में और 01 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


 


यहां होगी बारिश और बर्फबारी


 


30 दिसंबर से 02 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की बारिश/बर्फ़बारी होने की बहुत ज़्यादा संभावना है। और 30 दिसंबर से 02 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश के साथ बर्फ़बारी हो सकती है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read