HomeUTTAR PRADESHगौतम गंभीर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों का आया रिएक्शन, हादसे को लेकर...

गौतम गंभीर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों का आया रिएक्शन, हादसे को लेकर जताया दुख


Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले पर हुए धमाके के बाद से क्रिकेट जगत भी हैरान है। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस बड़े धमाके के बाद पूरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, गौतम गंभीर सहित कई अन्य क्रिकेटरों ने इस दुखद घटना को लेकर अपनी संवेदना जाहिर की है।


गौतम गंभीर ने दी प्रतिक्रिया


भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया दिल्ली धमाके को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली ब्लास्ट में मृत लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान मृत लोगों के परिवारों को शक्ति दे और घायल व्यक्तियों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।


इशांत शर्मा की प्रार्थना


वहीं, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी इस दुखद घटना पर रिएक्शन दिया। उन्होंने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि दिल्ली में शांति और सभी को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। हमारे शहर में एक अटूट भावना है। इस घटना के बाद साथ मिलकर हम और मजबूती से उभरेंगे। 


शिखर धवन ने जाहिर किया दुख


इसके साथ ही भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में मृत लोगों की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं। सभी सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।


रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की हार


सोमवार, 10 नवंबर को शाम में हुई इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अरुण जेटली स्टेडियम और लाल किले की दूरी कुछ ही किलोमीटर है। मंगलवार को इस मैदान में दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन का खेल होने वाला था। इस सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read