HomeUTTAR PRADESHगोवंशों को काट रहे हिंदू और मुस्लिम समुदाय के दो आरोपियों को...

गोवंशों को काट रहे हिंदू और मुस्लिम समुदाय के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी के प्रिय गोवंशो के वध का सिलसिला जारी है। गोवंश वध में मुस्लिम के साथ ही हिंदुओं की संलिप्तता से कई सवाल खड़ा हो गया है। बीते रात को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुरपुर गांव में रात में धान के खेत में रंगेहाथ गोकशी करते हुए दो लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरुद्ध गोवंश वध के साथ अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है। सम्मनपुर थाना के बलुवा बहादुर गांव स्थित एक किसान के धान की फसल में दो गोवंश चोर गांव में घूम रहे एक गोवंश को पकड़ कर रात में इसकी वध कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक खेत की तरफ गया जहां कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। युवक जब वहां पहुंचा तो देखा दो लोग एक गोवंश को काट रहे थे। उसने जब पूछताछ शुरू किया तो गोवंश काट रहे युवकों ने हत्या के नियत से चाकू लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीण के हल्ला गुहार पर दर्जनों ग्रामीण टॉर्च मोबाइल डंडा आदि लेकर पहुंचे और दोनो पशु तस्करों को दौड़ा कर पकड़ लिया। देखा एक गोवंश का गर्दन काट कर अलग कर दिया गया है । दोनो तस्कर गोवंश को काटकर मांस बनाने की फिराक में थे तभी ग्रामीणों ने उन्हें दबोच कर पकड़ लिया। उनकी आवभगत कर पुलीस को सौंप दिया। पूछताछ में दोनों की पहचान जलालपुर कोतवाली के नगपुर गांव के मोहम्मद कलीम और सुनील वर्मा के रूप में हुई। सीओ अकबरपुर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अवशेष को दफना दिया गया है। क्षेत्र में पशु वध किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read