HomeUTTAR PRADESHगुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने टेस्ला सेंटर का किया शुभारंभ, कहा-...

गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने टेस्ला सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों का हब बन चुका है


Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में टेस्ला सेंटर का शुभारंभ किया।  इस दौरान सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साइबर सिटी गुरुग्राम विकास की एक नई मंजिल तय करने जा रहा है। टेस्ला जैसी विश्व विख्यात कंपनी का गुरुग्राम में खुलना गौरव का विषय है। उन्होंने इस केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में यह टेस्ला का पहला केंद्र खुला है। टेस्ला कंपनी का बहुत-बहुत स्वागत है। हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों का हब बन चुका है।2014 से पहले हरियाणा का निर्यात 70 हजार करोड रुपए था। अब ये निर्यात 2025 में 2 लाख 75 हजार करोड रुपए को भी पार कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। हरियाणा प्रमुख उद्योगों का बड़ा केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा ने स्थापित विकास के नए कीर्तिमान किए। हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को लागू किया।


हरियाणा में अलग से एक एमएसएमई विभाग का भी गठन किया गया- सीएम सैनी


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गत 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग लगे। हरियाणा में अलग से एक एमएसएमई विभाग का भी गठन किया गया। हरियाणा में कास्ट ऑफ़ डूइंग बिजनेस को कम करने के लिए औद्योगिक प्लॉटों के लिए विशेष लीजिन्ग पॉलिसी बनाने का भी निर्णय लिया। हरियाणा के इस तेजी से हो रहे विकास में टेस्ला का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read