HomeUTTAR PRADESHगुजरात दौरे पर PM मोदी, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर की बात;...

गुजरात दौरे पर PM मोदी, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर की बात; जानें किन शहरों में सफर होगा आसान


Bullet Train Project: भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए गुजरात के सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन तैयार किया जा रहा है। शनिवार, 15 नवंबर को गुजरात दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने इस स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की प्रगति की समीक्षा भी की। पीएमओ के अनुसार, अब तक 508 किमी लंबे कॉरिडोर के 326 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। नदियों पर बनने वाले 25 पुलों में से 17 का पुल बनकर तैयार भी हो गया है।


सफर होगा और भी आसान


ये बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। इससे यात्रा का समय लगभग 2 घंटे कम हो जाएगा। यात्रियों को न सिर्फ तेज गति से यात्रा करने बल्कि ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक तरीके के सफर करने का भी ऑप्शन मिलने वाला है। ये भारत के सबसे महत्वाकांक्षी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टों में से एक है और देश के हाई स्पीड कनेक्टिविटी युग में प्रवेश का प्रतीक माना जा रहा है।


इन शहरों में यात्रा होगी आसान


पीएम ऑफिस की ओर से कहा गया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है। इसमें से 352 किलोमीटर एरिया गुजरात, दादरा और नगर हवेली में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। ये कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। ये भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम होगा।


एडवांस तरीके से हो रहा तैयार


मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा यानी 465 किलोमीटर का रूट पुलों पर बना है। इसकी वजह से जमीन पर व्यवधान कम से कम होगा और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों और एडवांस इंजीनियरिंग तकनीकों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।


सूरत स्टेशन पर मिलेंगी कई सुविधाएं


इसके अलावा बुलेट ट्रेन के सूरत स्टेशन का डिजाइन शहर के विश्व प्रसिद्ध हीरा उद्योग से प्रेरित है, जो इसकी भव्यता और दक्षता दोनों को दर्शाता है। इस स्टेशन को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें विशाल वेटिंग रूम, शौचालय और रिटेल शॉप्स भी शामिल हैं। यहां से सूरत मेट्रो, सिटी बसों और रेलवे नेटवर्क के साथ मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी मिलेगी।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read