spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत,...

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई मौत, पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन

fok-media-samman-samaroh


Ahmedabad Plane Crash:गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही मेघानी नगर के पास क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने उनके निधन की पुष्टि की है।


आपको बता दें कि रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और वह अपनी पत्नी अंजलिबेन को लंदन से वापस लाने जा रहे थे। इस हादसे में 170 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं हैं।यह गुजरात के इतिहास में दूसरी बार है जब किसी पूर्व या वर्तमान मुख्यमंत्री की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई है, इससे पहले 1965 में बलवंतराय मेहता की मृत्यु हुई थी।बचाव कार्य जारी हैं, और सरकार ने घायलों के लिए ग्रीन कॉरिडोर और अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर इलाज की व्यवस्था की है।विजय रूपाणी के निधन पर कई नेताओं और लोगों ने शोक व्यक्त किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।


आपको बता दें कि इस हादसे में 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से अधिकांश के मारे जाने की आशंका है, और 204 से अधिक शव बरामद किए गए हैं।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular