HomeUTTAR PRADESHगाजियाबाद की तरह भोपाल में भी 14 साल के बच्चे ने दी...

गाजियाबाद की तरह भोपाल में भी 14 साल के बच्चे ने दी जान, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ले ली जिंदगी!


Online Gaming Causes Death: 4 फरवरी की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जो खबर आई उसन लोगों को सदमे में डाल दिया। ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण 3 मासूमों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अभी गाजियाबाद की खबर लोग उबरे भी नहीं थे कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दुख भरी खबर सामने आई।


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 वर्षीय बच्चे ने ऑनलाइन गेमिंग के कारण जान दे दी। 14 वर्षीय छात्र ने जब ये कदम उठाया तब उसके माता-पिता तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे। इस घटना से हर कोई हैरान है कि मोबाइल गेम की लत ने कैसे छात्र को खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया।


माता-पिता हो गए हैरान


बच्ची के माता-पिता जब तेरहवीं कार्यक्रम से वापस लौटे, तो उन्होंने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा। एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि भोपाल में आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान अंशू साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पिपलानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार टूट गया है।


कमरे में मिला मोबाइल


बताया जा रहा है कि अंश आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने छात्र के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। परिजनों का कहना है कि अंश मोबाइल पर ब्लू व्हेल गेम खेलने का आदी था। परिजनों ने आशंका जताई है कि गेम में दिए गए टास्क पूरा करने के दवाब में छात्र ने यह कदम उठाया है। अंश को उसकी मां ने फोन चलाने के लिए डांटा था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजानों के बयान को दर्ज किया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read