HomeUTTAR PRADESHगर्मी के प्रकोप से तप रहा है हरियाणा, इस शहर 46 डिग्री...

गर्मी के प्रकोप से तप रहा है हरियाणा, इस शहर 46 डिग्री के पास पहुंचा पारा; लोग हुए परेशान


Haryana Heat Wave: भीषण गर्मी ने उत्तर भारत मे कहर भरपा रही है हरियाणा के रोहतक में इस गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पारा 45 डिग्री से पार पहुंच गया है। लगातार कई दिनों से भीषण गर्मी और गर्म लू चल रही है।रोहतक में तापमान बढने लगा है। रोहतक का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैऔर न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है। बारिश नहीं होने से सूरज की तपिश और बढने की संभावना हैं। बढ़ते तापमान में लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। घरों से कम ही लोग निकल रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह ओर सिर पर कपड़ा डाल रहे है वहीं गर्मी से राहत के लिए नींबू पानी शिंकजी का सेवन कर रहे है।


मौसम में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढने से येलो ओर ऑरेंज जारी किया है। सडकों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है। भरी दोपहरी में चल रही लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग तरह.तरह के बचाव तरीके अपना रहे हैं। अधिकतम तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण गर्मी असहनीय होती जा रही है। तापमान में हुई बढोतरी के चलते दोपहर में लू का प्रकोप देखने को मिल रहा हैं। लोग अपने आप को गर्मी से बचाने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करके, मुंह को कपडे से ढक के, छाते का प्रयोग करके जैसे तैसे अपने आप को गर्मी की तपिस से बचा रहे हैं। वहीं लोगो को हो रही भीषण गर्मी में लू चलने से भारी परेशानी हो रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पी कर व  थोड़ी ले रहे राहत ले रहे है। AC और कुलर भी बिजली के कट के कारण नहीं चल पा रहे है।


बाहर 47 डिग्री महसूस हो रहा है- स्थानीय लोग


अभी मौसम विभाग के अनुसार  मानसून की बारिश से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। 13 जून के बाद कुछ जगह बूंदा बांदी होने की संभावना जताई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहतक में गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है रोहतक का तापमान 46 डिग्री के पास है बाहर 47 डिग्री महसूस हो रहा है। गर्मी से बाहर नहीं निकला जा  रहा है। मजबूरी में ही इस गर्मी में निकलना पड़ता है। गर्मी और लू चलने से बहुत परेशानी हो रही है। इसलिए ठंडे पेय पी कर कुछ राहत लेने की कोशिश की जा रही। बारिश की अभी उम्मीद नहीं है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read