spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगर्मी का कहर अब होगा कम, IMD ने इन राज्यों में प्री-मानसून...

गर्मी का कहर अब होगा कम, IMD ने इन राज्यों में प्री-मानसून का अलर्ट किया जारी

fok-media-samman-samaroh


Weather Update: भारत के कई हिस्सों में मई की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लेकिन इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्री-मानसून के सक्रिय होने की खबर दी है। जिससे कुछ राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है। IMD ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।


प्री-मानसून का दिखने लगा असर


प्री-मानसून बारिश आमतौर पर मई और जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत से पहले होती है। यह बारिश बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लाने वाली हवाओं के कारण होती है। जो निम्न दबाव वाले क्षेत्रों और चक्रवाती तंत्रों के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का कारण बनती हैं। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 14मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है और यह 27मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इससे पहले प्री-मानसून गतिविधियां देश के कई हिस्सों को गर्मी से राहत दिला सकती है। 


इन राज्य में बारिश का अलर्ट


IMD ने आने वाले कुछ दिनों में विभिन्न राज्यों के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20-21मई को गरज-चमक और तेज हवाओं (50-60किमी/घंटा) की स्पीड से भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इन राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है।


इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब,हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular