HomeUTTAR PRADESHगर्मागरम समोसे नहीं मिले तो पति की हुई बेल्ट से धुलाई, गुस्साई...

गर्मागरम समोसे नहीं मिले तो पति की हुई बेल्ट से धुलाई, गुस्साई पत्नी ने मायके वालों संग ससुरालियों को भी नहीं छोड़ा


Pilibhit Samosa Row: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर गांव की है, जहां पति द्वारा समोसा न लाने की वजह से पत्नी इतनी नाराज हुई कि उसने अपने मायके वालों को बुलाकर पंचायत में पति और उसके परिवार की बेल्ट से पिटाई करवा दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पीड़ित पति और उसके परिवार वालों ने बहू और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह घटना 29 अगस्त की शाम की है, जब आनंदपुर निवासी संगीता ने अपने पति शिवम से गर्मागरम समोसे लाने को कहा। लेकिन रास्ते में उनके पैसे कहीं गिर गए, जिसके कारण वह समोसा नहीं लाया। इस बात पर संगीता नाराज हो गई और उसने खाना खाने से भी मना कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि संगीता ने अपने मायके से अपनी मौसी सरला, विमला, मौसा राम अवतार, धनीराम और अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया और सबने मिलकर शिवम उसके जीजा रामकरण, मां विजय कुमारी को बुरी तरह पीटा।


पंचायत में हुई हिंसक झड़प 


इस घटना के बाद 30 अगस्त को मामला शांत करने के लिए गांव के पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा के घर पंचायत बुलाई गई। लेकिन पंचायत में बात सुलझने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गई। संगीता और उसके घरवालों ने पंचायत में भी शिवम, उसके जीजा और मां को बेल्ट से पीटा।  जिससे शिवम और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मारपीट की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। 


पुलिस की कार्रवाई


इस घटना के बाद शिवम की मां विजय कुमारी ने पुरनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संगीता, उसकी मौसी सरला, विमला, मौसा राम अवतार और धनीराम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतीक दहिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read