Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगया में एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, चार लोगों...

गया में एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, चार लोगों की मौत से पसरा गांव में मातम

fok-media-samman-samaroh


Gaya Road Accident: बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में सहवाजपुर गांव के रहने वाले तेतालिस वर्षीय शशिकांत शर्मा, उनकी चालीस वर्षीय पत्नी रिंकी देवी, सतरह वर्षीय बेटा सुमित आनंद और पांच वर्षीय बेटा बालकृष्ण शामिल हैं। परिवार स्कॉर्पियो से बिहारशरीफ में श्राद्ध कर्म से लौट रहा था। रात करीब बारह बजे वज़ीरगंज के दखिनगांव के पास पुल से गुजरते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।


आसपास के लोगों ने बताया कि बचाओ-बचाओचिल्लाता रहा ड्राइवर और युवक सिंटू किसी तरह बाहर निकल आया और बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा। उसकी आवाज सुनकर पास के होटल संचालक ने गांववालों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी में बैठे चारों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।


पूरे गांव में पसरा मातम


ग्रामीणों के मुताबिक, जब परिवार में कोई नहीं बच तो पोरस्मार्टम किस लिए होगा,शशिकांत शर्मा अपने इलाके के प्रमुख किसानों में से एक थे। उनका बड़ा बेटा सुमित राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़ा था और भाजपा से संबंधित था। गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से मातम पसर गया है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद शशिकांत की वृद्ध मां की तबीयत और बिगड़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular