HomeUTTAR PRADESHगंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा...डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत,...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा…डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

गंगा एक्सप्रेसवे दुर्घटना: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से पंजाब जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावां इंटरचेंज के पास हुआ. इस हादसे में 17 साल की नेहा और 36 साल के चिंटू की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है.

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है

हादसे में घायल 25 से अधिक यात्रियों को तुरंत बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया. जिन यात्रियों की हालत गंभीर थी उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया. डॉक्टरों की एक टीम घायलों का इलाज कर रही है.

हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. तरूण पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना सामने आया है। उनके मुताबिक बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं.

यात्री ने बताई हादसे की पूरी कहानी

बस में सफर कर रहे लखीमपुर खीरी निवासी रामलखन ने बताया कि हादसे से करीब 50 मीटर पहले बस अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ जाने लगी थी. यात्रियों ने ड्राइवर को कई बार आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके बाद बस सीधे डिवाइडर से टकराई और पलट गई.

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इसके अलावा सड़क सुरक्षा और लंबी दूरी तय करते समय ड्राइवरों की सतर्कता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी के ग़ाज़ीपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, भाई को बचाने के लिए 5 साल की बहन नदी में कूदी, डूबने से दोनों की मौत।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read