Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHखरगपुर कोटेदार की घटतौली से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

खरगपुर कोटेदार की घटतौली से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

fok-media-samman-samaroh

अम्बेडकरनगर। जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र विकासखंड कटेहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगपुर के कोटेदार द्वारा किए जा रहे राशन की कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से किया शिकायत। ग्रामीणों का आरोप है हर यूनिट पर कोटेदार करता है राशन की कटौती पूछने पर मारपीट झगड़ा करने पर रहता है आमादा। वही ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी हमने कई बार राशन कटौती को लेकर शिकायत किया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे कोटेदार का मनोबल बढ़ता गया और अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि 1 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से कोटेदार काटता है राशन। कोटेदार की कार्यशैली से परेशान होकर ग्राम पंचायत वासियों ने आज न्याय के लिए जिलाधिकारी ऑफिस पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा होता देख अपर जिलाधिकारी बाहर निकल कर आए और ग्रामीणों से बातचीत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिनमें से कुछ ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मुलाकात की और कोटेदार द्वारा किए जा रहे राशन की कटौती को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की। जिला अधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सुशीला कन्नौजिया, पूनम,मनीषा देवी ,आशा ,हजरा बनो,मीरादेवी, काकू,अमर,आदित्य,बृजेश,सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

 

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular